Skip to main content

आलार कालाम


आलार कालाम

आलार कालाम लिंगो गौतम बुद्ध के समकालीन एक दार्शनिक एवं योगी थे। वे कपिल मुनि प्रणीत वैदिक सांख्य दर्शन के विशेषज्ञ थे। पालि ग्रन्थों के अनुसार, वे गौतम बुद्ध के प्रथम वैदिक गुरु थे।

गौतम बुद्ध के समय समाज में सांख्य दर्शन का काफी प्रभाव था और इससे गौतम बुद्ध भी काफी प्रभावित थे। उनकी भी इच्‍छा थी कि सांख्य दर्शन का अध्ययन करें और इसलिए वे वैशाली के आश्रम में जा पहुंंचे जहाँ (गोंड आदिवासी) के पहले धर्म गुरु (पारी कूपार लिंगो संस्थापक) के बारहवें गोंडी धर्म गुरु (उत्तराधिकारी) आलार कालाम लिंगो रहते थे। आलार कालाम ने गौतमबुद्ध को न सिर्फ सांख्य-दर्शन की शिक्षा दी बल्कि उन्हें ध्यान मार्ग के सिद्धान्त तथा समाधि मार्ग का ज्ञान भी प्रदान किया | स्वयं आलार कालाम भी ध्यानाचार्य के रूप में कौशल जनपद में प्रसिद्ध थे | छ:वर्षों तक उनके पास रहकर गौतमबुद्ध ने सांख्य-मार्ग तथा समाधि-मार्ग का उचित अध्ययन किया और इनपर दक्षता और प्रवीणता हासिल की।

पारी कूपार लिंगो गौड़ी धर्म के संस्थापक थे और लिंगो वाद (कोया पुणेम) दर्शन के संस्थापक थे। गोंड़ी धर्म के बारहवे धर्मगुरू आलार -कालाम ने लिंगो वाद (कोया पुणेम) के तत्वज्ञान को सांख्य-दर्शन के रूप में सबके सम्मुख प्रस्तुत किया | लिंगो दर्शन के तत्वज्ञान को म्लेच्छों ने प्रायः नष्ट कर दिया था परन्तु यह आलार कालाम के ही अटूट प्रयासों का नतीजा है कि लिंगो तत्वज्ञान को न सिर्फ नष्ट होने से बचाया है उन्होनें तत्पश्चात उसमें एक नई जान भी फूंक दी थी जिसके मूल प्रणेता कपिलमुनि ने सांख्यदर्शन (लिंगो वाद (कोया पुणेम) पर आधारित " सांख्यसूत्र " की रचना वैदिक षड्दर्शनों के अन्तर्गत की थी।

सांख्य सूत्र की खासियत ये है कि इस पूरे ग्रंथ में ईश्वर या ईश्वरीय शक्ति का जिक्र कहीं नहीं होता है ; पर संपूर्णत: गोंडिय धर्म (Philosophy) पर आधारित इस ग्रंथ को पूरे विश्व में एक महान एवं पवित्र ग्रंथ का दर्जा दिया जाता है। और ये ग्रंथ पूर्णता पारी कूपार लिंगो के लिंगो वाद (कोया पुणेम) दर्शन पर आधारित है।

Comments

Popular posts from this blog

बुद्ध और शंकर

आजीवक संप्रदाय

12 Tallest Statues of Jain Tirthankara in India