Skip to main content

राम के बाद अब नेपाल दावा, गौतम बुद्ध भी यहीं पैदा हुए थे

Close X
ख़ास ख़बर
 महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा 'मैं पल दो पल का शायर हूं...' गाना शेयर कर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा लगता है कि मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों और प्रजातांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ खड़ी है: सोनिया का केंद्र पर हमला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर किया झंडावंदन राष्ट्र के लिए जिएंगे, राष्ट्र के लिए मरेंगे, जब अस्थियाँ विसर्जित होंगी तो जल से आवाज आएगी, भारत माता की जय पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान और चीन सीमा पर खतरे से तैयार रहने को कहा

राम के बाद अब नेपाल दावा, गौतम बुद्ध भी यहीं पैदा हुए थे 

काठमांडू । भगवान राम की जन्स्थली असली अयोध्या के नेपाल में होने के दावे के बाद अब उसने गौतम बुद्ध को लेकर बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने बयान में कहा कि गौतम बुद्ध नेपाल में पैदा हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा ये निर्विवाद तथ्य है जो ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि 

गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था। गौतम बुद्ध का जन्मस्थान लुंबिनी युनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। 


इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि यह सच है कि बौद्ध धर्म नेपाल के बाद दुनिया के दूसरे हिस्सों में फैला। मामला संदेह और विवाद से परे है और इस तरह बहस का विषय नहीं हो सकता। पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इससे वाकिफ है। इसी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर दावा किया है कि भगवान राम की जन्मस्थली नेपाल का चितवन जिला है। इसी जिले में माडी नगरपालिका क्षेत्र है, जिसका नाम अयोध्यापुरी है। शनिवार को ओली ने इस क्षेत्र के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उन्हें राम, लक्ष्मण और मां सीता की प्रतिमाएं लगाने के आदेश दिए। ओली ने अफसरों को आदेश दिया कि अयोध्यापुरी को ही असली अयोध्या के तौर पर प्रोजेक्ट और प्रमोट करें। प्रधानमंत्री ओली ने थोरी और माडी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भव्य मंदिर बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।
नेपाल के एक अखबार के मुताबिक ओली ने माडी और चितवन के अधिकारियों और नेताओं से दो घंटे फोन पर बातचीत की। आगे बातचीत के लिए उन्हें काठमांडू भी बुलाया। ओली ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि भगवान राम का जन्म नेपाल के अयोध्यापुरी में हुआ था। भारत के अयोध्या में नहीं। मेरे पास सुबूत हैं, जो यह साबित कर देंगे कि भगवान राम का जन्म नेपाल में ही हुआ था।' चितवन जिले की सांसद दिल कुमारी रावल ने कहा, 'पीएम ओली ने कहा है कि अयोध्यापुरी के आसपास के क्षेत्रों के संरक्षण के लिए पूरी ताकत से काम करें। प्रमाण जुटाने लिए अयोध्यापुरी की खुदाई करने को भी कहा। इसके साथ ही अयोध्यापुरी को प्रमोट करने और वहां के ऐतिहासिक साक्ष्यों को संरक्षित करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेने का आदेश भी दिया।'
 


Comments

Popular posts from this blog

बुद्ध और शंकर

आजीवक संप्रदाय

12 Tallest Statues of Jain Tirthankara in India